भवाली से लोकसभा चुनाव 2024 के लिए यूथ कांग्रेस को धार दे रही पार्टी

ख़बर शेयर करें

-बूथ जोड़ो यूथ जोड़ो कार्यक्रम का आयोजन

::समीक्षा बैठक::

भवाली। आगामी नगर निकाय और लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर कांग्रेस अपने सहयोगी संगठन यूथ कांग्रेस को धार देने में जुट गई है। इसी कड़ी में नगर के रानीखेत रोड़ में यूथ कांग्रेस ने बूथ जोड़ो यूथ जोड़ो कार्यक्रम की शुरुआत कर दी है। यहां यूथ कांग्रेस की कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को अलग-अलग विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया। ताकि, आने वाले नगर निकाय और लोकसभा चुनावों में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता अपनी पार्टी को मजबूत कर सकें। यूथ कांग्रेस ने ‘बूथ जोड़ो यूथ जोड़ो’ कार्यक्रम में युवा प्रदेश प्रभारी शिवि चौहान, प्रदेश अध्यक्ष सुमित भुल्लर के निर्देशन में नगर बूथ अध्यक्ष अफसर अली ने विधानसभा के कार्यो की समीक्षा की। प्रभारी शिवि चौहान ने कहा कि भाजपा का ऊपर से नीचे उतरना शुरू हो गया है। कर्नाटक, हिमांचल हार गए हैं, अब अन्य जगह हारने की भारी है। आम आदमी के दर्द को पार्टी समझती है। यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को मजबूत और सशक्त बनाने के लिए विभिन्न प्रशिक्षण देकर तराशा गया है। युवा पदाधिकारियों से अपेक्षा की गई है कि वो सरकार की जनविरोधी नीतियों को उजागर करें। जिससे आमजन को बीजेपी की कथनी और करनी का अंतर स्पष्ट दिखाई दे सके।
युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुमित भुल्लर ने कहा कि आगे की रणनीति बनाने के लिए हर जिले में बैठक की जा रही है। आज प्रदेश का युवा कांग्रेस नकी तरफ देख रहा है। बेरोजगार युवा साथियों की मदद से भाजपा सरकार का अहंकार तोड़ने में हम सफल होंगे।
कार्यकर्ताओं को सक्षम बनाने के उद्देश्य से रूपरेखा तय की गई है। उनकी जिम्मेदारियों को लेकर भी विचार विमर्श किया गया है। आगामी चुनाव की तैयारी को लेकर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया गया। इसके साथ ही बूथ जोड़ो यूथ जोड़ो कार्यक्रम की शुरुआत की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  बुकिंग वाले श्रद्धालुओं को कैंची धाम तक जाने की मिले अनुमति: अखिलेश सेमवाल

बैठक में ये रहे मौजूद

प्रदेश अध्यक्ष सुमित भुल्लर, जिला अध्यक्ष सुमित लोहनी, नगर अध्यक्ष कन्नू सुयाल, नगर यूथ अध्यक्ष अफसर अली, कांग्रेस महिला जिलाध्यक्ष खष्टी बिष्ट, वरिष्ठ कांग्रेसी बच्ची सिंह बिष्ट, प्रशांत जोशी, दयाल आर्य, भुवन अधिकारी, उसा कन्नौजिया, जानकी आर्या, नितेश बिष्ट, कार्तिक कर्नाटक, सुमित लोहनी, गोपाल मटियाली, संजय टम्टा, अरुण चौहान, दीपक कुमार, अभिषेक कुमार, अंकित कुमार, पारस बोरा, सोभित गौतम, नितिन गौतम, सीवम आर्य, अभय कुमार, तुषार कुमार,
आदि रहे।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page