जनता दल सेक्युलर (जद एस) ने कथित आपत्तिजनक वीडियो मामले में पार्टी के सांसद प्रज्वल रेवन्ना को मंगलवार को निलंबित कर दिया। पार्टी की कोर समिति ने राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा से निलंबन की सिफारिश की थी, जिसके बाद यह फैसला लिया गया। देवगौड़ा, रेवन्ना के दादा हैं।
निलंबन आदेश में कहा गया कि कथित उत्पीड़न के वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिससे पार्टी को शर्मिंदगी उठानी पड़ रही है। उधर, भाजपा ने प्रज्वल को निलंबित किए जाने के निर्णय का स्वागत किया। केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा, प्रज्वल के खिलाफ हर मुमकिन कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उधर, कर्नाटक में इस मामले पर दिनभर प्रदर्शन हुए। हुबली में कांग्रेस और जद-एस के कार्यकर्ता प्रदर्शन के दौरान भिड़ गए।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

