डहरा की सियासत में पंकज रावत का उदय, उप-प्रधान चुनाव जीतकर संभाली नई जिम्मेदारी

ख़बर शेयर करें

डहरा की सियासत में पंकज रावत का उदय, उप-प्रधान चुनाव जीतकर संभाली नई जिम्मेदारी
भीमताल। ग्राम सभा डहरा में उप-प्रधान पद के चुनाव ने स्थानीय राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी। निर्वाचन प्रक्रिया पूरी होने के बाद पंकज रावत उप-प्रधान निर्वाचित घोषित हुए। परिणाम सामने आते ही समर्थकों में उत्साह का माहौल बन गया और उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया।
ग्राम प्रधान मनोज चुनौतिया और क्षेत्र पंचायत सदस्य हरीश पलारिया ने नवनिर्वाचित उप-प्रधान को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में ग्राम पंचायत विकास कार्यों को नई गति मिलेगी।
उप-प्रधान बनने के बाद पंकज रावत ने कहा कि यह जीत केवल उनकी नहीं, बल्कि पूरे गांव के विश्वास और उम्मीदों की जीत है। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत में पारदर्शी कार्यप्रणाली अपनाते हुए सड़क, पेयजल, स्वच्छता, शिक्षा, रोजगार और अन्य मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सभी जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों को साथ लेकर गांव के समग्र विकास के लिए निरंतर कार्य करेंगे।निर्विरोध 7 ग्राम पंचायत सदस्यों की सहमति से बने हैं।
निर्वाचन के बाद ग्रामीणों और समर्थकों ने पंकज रावत का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान गांव में विकास को लेकर नई उम्मीदें भी दिखाई दीं। लोगों का कहना है कि नई टीम के नेतृत्व में ग्राम सभा डहरा में विकास कार्यों को और अधिक गति मिलने की उम्मीद है।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  भाजपा नेता प्रकाश आर्य ने 2027 में नैनीताल सीट पर भाजपा की जीत सुनिश्चित करने का किया आह्वान, जनसंपर्क कर सुनी ग्रामीणों की समस्या

You cannot copy content of this page