भवाली में पंकज बने भाजपा मंंडल अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

ख़बर शेयर करें

नगर में पंकज अद्वेति के भाजपा मंडल अध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई है। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट ने प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की संस्तुति पर नैनीताल जिले के 22 मंडल अध्यक्षों की सूची जारी की है । जिसमें पंकज अद्वेति को भवाली, प्रताप रैक्वाल को हल्द्वानी, किशोर जोशी को काठगोदाम व राजेंद्र सिंह नेगी को मुखानी मंडल का अध्यक्ष बनाया गया है।
संगठन के विस्तार के तहत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पिछले दिनों हल्द्वानी में कुमाऊं मंंडल के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर मंंडल अध्यक्षों की तैनाती को मंथन किया था। जिसके बाद बुधवार को जिलाध्यक्ष की ओर नैनीताल के मंंडल अध्यक्षों की सूची जारी की गई है। सूची के मुताबिक जगदीश पंत बिन्दुखत्ता, धन सिंह लालकुआं, दीपक बहुगुणा हल्दचौड़, मुकेश बेलवाल गौलापार, नरेश नयाल ओखलकांडा, प्रदीप बिष्ट धारी, अंकित पांडे रामगढ़, कमला आर्या भीमताल नगर, नंदी खुल्बे बेतालघाट, सोबन सिंह गरमपानी, आनंद बिष्ट नैनीताल, प्रताप रैक्वाल हल्द्वानी, किशोर जोशी काठगोदाम, राजेन्द्र सिंह नेगी मुखानी, सुरेश गौड़ बिठौरिया, धीरेंद्र पांडे लामाचौड़, विक्रम सिंह जंतवाल कालाढूंगी, जोगा सिंह मेहरा कोटाबाग, विरेन्द्र रावत रामनगर ग्रामीण, मदन जोशी रामनगर व दीपा भारती मालधनचौड़ की मंडल अध्यक्ष बनाई गई हैं।

यह भी पढ़ें 👉  रामगढ में टैंपो ट्रैवलर दुर्घटना मामले में चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page