भवाली भोनियाधार में एकसाथ चार गुलदार दिखने से दहशत

ख़बर शेयर करें

भवाली। नगर के भोनियाधार क्षेत्र में शनिवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया जब ग्रामीणों ने एकसाथ चार गुलदारों को घूमते हुए देखा। स्थानीय लोगों के अनुसार घरों के आस पास गुलदारों को एक साथ चलते देखा गया, जिसके बाद इलाके में दहशत फैल गई।
स्थानीय कमल भाकुनी, फिरोज बेगम, मनोज भट्ट, नीरज महादेव, दीपक बिष्ट ने बताया कि शाम के समय जब लोग सामान्य तौर पर घर लौट रहे थे, तभी अचानक चारों गुलदारों का झुंड दिखाई दिया। घटना की जानकारी मिलते ही लोग सुरक्षित घरों की ओर भागे। और कई घरों के दरवाज़े व खिड़कियाँ तुरंत बंद कर दी गईं। घरों से लोगो ने हल्ला कर पटाखे फोड़े। कहा कि वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और कैमरा लगाने को कहा जायेगा। जिससे गुलदारों की गतिविधियों पर नज़र रखी जा सके और किसी अप्रिय घटना को रोका जा सके।
वन क्षेत्राधिकारी विजय मेलकानी ने बताया कि गश्त कर लोगो को जागरूक किया जाएगा। कहा कि जंगल के किनारों पर जाने से बचने और रात के समय बाहर निकलते समय विशेष सावधानी बरतने की अपील की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम मेला ड्यूटी में आए पुलिसकर्मियों पर छेड़छाड़ का आरोप, चौकी घेरी

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page