सेना के वाहन में आतंकी हमला, पाँच जवान शहीद

ख़बर शेयर करें

जम्मू कश्मीर के पुंछ इलाके में सेना के एक वाहन पर अज्ञात आतंकियों ने हमला कर दिया। हमले के बाद सेना के वाहन में आग लग गई और पांच जवान शहीद हो गए। सेना ने आधिकारिक बयान कर घटना के बारे में जानकारी दी है। इसके मुताबिक यह पांचों जवान इस इलाके में आतंकी गतिविधियों की निगरानी के लिए तैनात किए गए थे। हमले में एक जवान घायल भी हुआ है, जिसका इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  भवाली में विधिक जागरूकता कार्यशाला आयोजित

अज्ञात आतंकियों ने दागा ग्रेनेड

भारतीय सेना की तरफ से जारी बयान में बताया गया है कि यह वाहन जम्मू कश्मीर के राजौरी सेक्टर में भीमबर गली और पुंछ के बीच था। इसी दौरान कुछ अज्ञात आतंकवादियों ने इस पर हमला बोल दिया। सेना मुताबिक अनुमान है कि यह हमला ग्रेनेड से अंजाम दिया गया। इसके चलते आर्मी के वाहन में आग लग गई।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page