धानाचूली में गुलदार दिखने से लोगों में दहशत

ख़बर शेयर करें

धारी।

धारी के धानाचूली गाँव में आवासीय क्षेत्र में गुलदार दिखने से लोगों में दहशत है।
ग्राम धानाचूली के गोपाल बिष्ट ने बताया धानाचूली गाँव में आवासीय क्षेत्र में गुलदार दिखाई दिया है । गुलदार ने हमला कर एक पालतू कुत्ते को घायल किया गया है ।
ताजा घटना से एक बार दहशत का माहौल पैदा हो गया है।
जंगल क्षेत्र से सटा गांव धानाचूली में कई दिनों से गुलदार दिखाई दे रहा। जिससे लोगों में भय का माहौल है। गुलदार के डर से स्कूली बच्चों को अभिभावक स्कूल नही भेज पा रहे है।
ग्रामीणों ने वन विभाग से गांव में पिंजरा लगाकर गुलदार को पकड़ने की मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉  देश का 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस जनपद नैनीताल में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

मौके पर वन विभाग टीम ने ग्रामीणों से जानकारी ली है तथा गश्त व पिंजरा लगाने का आश्वासन दिया है। यही नहीं ग्राम सभा अघरिया ग्वाला कोट मे प्राथमिक विधालय रोलजंगल के समीप जंगल मे भी आये दिन गुलदार लोगो को दिख रहा हैँ स्कूल के छोटे छोटे बच्चे भी विद्यालय जाने मे डर रहे हैँ इधर सरपंच अजय कुमार ने भी उप जिलाधिकारी से गुलदार को पकड़ने की मांग थी.।

यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में देशभक्ति के उल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

मौके ग्राम प्रधान हंसा लोधियाल, गोपाल सिंह, कुन्दन सिंह, चन्दन सिंह, राजेन्द्र सिंह, हरीश सिंह, राम सिंह, नारायण बिष्ट, दीवान सिंह, महेन्द्र, लक्ष्मण सिंह, मोहन सिंह, पूरन सिंह, आन्दनंदी देवी, नामिता आदि ग्रामीणों ने वन विभाग से
धानाचूली पिंजरा लगा कर गुलदार पकड़ने मांग उठाई है।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page