पिथौरागढ़ जा रही कार हाइवे में पलटी

ख़बर शेयर करें

सोमवार दोपहर लगभग 12:00 बजे के आसपास आगरा से पिथौरागढ़ को जा रही टाटा टियागो कार संख्या के kL6OT0183 घाट लोहाघाट एनएच में लीसा डिपो के पास अचानक अनियंत्रित होकर पहाड़ी से टकराकर सड़क में पलट गई दुर्घटना में बहा (आगरा) निवासी नीरज घायल हो गया जबकि दूसरे यात्री मुकेश को मामूली चोटे आई हैं दोनों लोग बहा (आगरा) के रहने वाले हैं तथा किसी निजी काम से पिथौरागढ़ जा रहे थे तभी यह घटना हो गई सूचना पर बाराकोट चौकी के पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं और घायलों को उप जिला चिकित्सालय लोहाघाट लाया गया जहां डॉक्टर बीना मलकानी ने घायल का प्राथमिक उपचार कर जिला चिकित्सालय चंपावत रेफर कर दिया गया है घायल की हालत खतरे से बाहर है

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page