फिर दर्दनाक सड़क हादसा युवक की मौत

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी में देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, वहीं घायल का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  भवाली में भ्रष्टाचार के खिलाफ जनजागरूकता अभियान को प्रभावी बनाने पर जोर

प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसा बाईपास रोड पर हुआ, जहां एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली (नं. UK 06 BJ 9562) और बाइक (नं. UK 06 AL 6406) की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार विमल पाठक निवासी छतरपुर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी नितिन पाठक गंभीर रूप से घायल हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  भवाली महर्षि विद्या मंदिर में नवनिर्मित भवन का किया उद्घाटन

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भिजवाया। घायल नितिन पाठक को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page