हल्द्वानी में दर्दनाक सड़क हादसा दो की मौत

ख़बर शेयर करें

पुलिस के अनुसार, मंडी पुलिस चौकी को एक ट्रक चालक ने सूचना दी कि बरेली रोड, तीनपानी मंडी के पास एक स्विफ्ट कार किसी अज्ञात वाहन से टकरा गई, जिसमें तीन लोग फंसे हुए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  जिला बदर की कार्रवाई: दो आरोपियों को छह माह के लिए जिले से निष्कासित करने के आदेश

मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड टीम ने कटर की मदद से कार को काटकर घायलों को बाहर निकाला। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतकों की पहचान संजीव चौबे (निवासी छती उडेरा, बागेश्वर) और गौरव जोशी (निवासी विलौना, बागेश्वर) के रूप में हुई है, जबकि हिमांशु कुमार (निवासी बागेश्वर) गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  समाजसेवी शीलू कुमार के कांग्रेस में शामिल होने के बाद समर्थकों में उत्साह,नैनीताल सीट पर बढ़ी राजनीतिक हलचल

बताया जा रहा है कि अज्ञात वाहन कार को टक्कर मारकर फरार हो गया।
हल्द्वानी कोतवाली प्रभारी राजेश कुमार यादव ने बताया कि दुर्घटना की सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि अज्ञात वाहन की पहचान की जा सके। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया है और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया जारी है।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page