हल्द्वानी रामनगर सड़क में दर्दनाक सड़क हादसा 3 की मौत

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी। हल्द्वानी-रामनगर मार्ग पर कमलुवागांजा के पास सड़क हादसे में बाइक सवार पिता और उसके साथ बाइक पर बैठे दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। मृतक परिवार हरीपुर नायक क्षेत्र के रहने वाले थे। वह खेतों में बटाईदारी का काम करते थे। पुलिस के मुताबिक, जय सिंह नामक व्यक्ति अपने बेटे और एक अन्य बच्चे के साथ स्कूल की कॉपी-किताब खरीदकर घर लौट रहा था। रास्ते में एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि जय सिंह, उसके बेटे और दूसरे बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही मुखानी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ट्रक और उसके चालक को हिरासत में ले लिया है और कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों पर छापेमारी, लिए पांच नमूने

इस हादसे से मृतकों के परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में मातम पसरा हुआ है और हर कोई इस दर्दनाक हादसे से स्तब्ध है।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम पहुंचे भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री फणींद्रनाथ शर्मा का युवा मोर्चा अध्यक्ष धीरज तिवारी ने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर किया भव्य स्वागत
Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page