आकाशीय बिजली गिरने से एक ग्रामीण की दर्दनाक मौत

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के सीमांत क्षेत्र धारचूला में आकाशीय बिजली गिरने से एक ग्रामीण की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा तहसील धारचूला के सुदूरवर्ती ग्राम सभा जुम्मा के कोथिला तोक में उस समय हुआ, जब ग्रामीण जंगल में बकरियां चरा रहे थे। संचार व्यवस्था ठप होने और क्षेत्र के दुर्गम होने के कारण शव को मुख्य मार्ग तक पहुंचाने में ग्रामीणों को पूरी रात मशक्कत करनी पड़ी।

यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में देशभक्ति के उल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

जानकारी के अनुसार, कोथिला तोक निवासी दीवान सिंह (55 वर्ष) पुत्र रणजीत सिंह रविवार को रोजाना की तरह अपनी बकरियां चराने जंगल गए थे। इसी दौरान अचानक मौसम ने करवट ली और तेज बारिश के साथ आकाशीय बिजली चमकने लगी। इसी बीच एक तेज बिजली सीधे उनके ऊपर गिर गई, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page