महापरिनिर्वाण दिवस पर संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की

ख़बर शेयर करें

भवाली। महापरिनिर्वाण दिवस पर संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए पंचायत भवन भियालगांव में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुई, जिसके बाद उपस्थित लोगों ने उनके जीवन संघर्ष, विचारों तथा संविधान निर्माण में उनके विशिष्ट योगदान पर चर्चा की।

यह भी पढ़ें 👉  भवाली नगर पालिका में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभार्थियों को बांटी पहली किश्त

वक्ताओं ने कहा कि समानता, न्याय और बंधुत्व पर आधारित समाज की परिकल्पना को साकार करने में बाबा साहेब की भूमिका ऐतिहासिक रही है। सामाजिक भेदभाव के खिलाफ उनका संघर्ष तथा दलितों और वंचित तबकों के अधिकारों की रक्षा के लिए उनके प्रयास आज भी समाज को नई ऊर्जा और मार्गदर्शन देते हैं। प्रतिभागियों ने माना कि बाबा साहेब के सिद्धांत आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बने रहेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा भीमताल के एनएसएस स्वयंसेवकों ने वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के साथ बांटी खुशियां, वॉशिंग मशीन भी भेंट की

कार्यक्रम में क्षेत्र पंचायत सदस्य तुलसी देवी, पूर्व सरपंच भूपेंद्र प्रसाद, सामाजिक कार्यकर्ता जगदीश चन्द्र (जीतू), निकिता आर्या, नन्द किशोर, तरुण, आशीष, शिवा कुमार समेत कई क्षेत्रवासी मौजूद रहे। सभी ने बाबा साहेब को नमन करते हुए उनके दिखाए मार्ग पर आगे बढ़ने का संकल्प लिया।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  प्राधिकरण के कामकाज में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जनता की शिकायत पर तय होगी जवाबदेही: भावना मेहरा
Ad

You cannot copy content of this page