पद्म श्री बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने किए नीब करौरी बाबा के दर्शन

ख़बर शेयर करें

भवाली। पद्म श्री व राजीव गाँधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल कैची धाम में नीब करौरी बाबा के दर्शन किये। अपनी माता उसा रानी, बहन अभु चंद्रांशु के साथ मन्दिर पहुँची। मंदिर समिति के प्रदीप साह भयु ने मन्दिर की दिनचर्या के बारे में उन्हें जानकारी दी। उन्होंने बाबा की शिला के पास बैठकर ध्यान लगाया। बताया कि उनके नाना भी नीब करौरी बाबा के दर्शन को आया करते थे। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता भुवन तिवारी ग्राम प्रधान पंकज निगलटिया नें पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। उन्हें मन्दिर व बाबा से जुड़ी जानकारी दी। सायना ने कहा कि जितना सुनाल था उससे कही अधिक मन्दिर में शांति का अनुभव होने की बात कही। एक घण्टा मन्दिर में रखने के बाद वह वापस चली गई। इस दौरान तहसीलदार मनीषा मकराना, कानूनगो नरेंद्र असवाल, ग्राम प्रधान पंकज निगलटिया आदि रहे।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  समाजसेवी शीलू कुमार के कांग्रेस में शामिल होने के बाद समर्थकों में उत्साह,नैनीताल सीट पर बढ़ी राजनीतिक हलचल
Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page