दबंगई::बस में ओवरटेक कर की तोड़फोड़

ख़बर शेयर करें


रुद्रपुर। गुरवार रात काशीपुर रोड पर कार सवार बदमाश ने प्राईवेट बस को जबरन रूकवार बस में तोड़फोड़ कर चालक के साथ जमकर मारपीट की। पीड़ित ने दबंगों पर हजारों की नगदी भी लूटने का आरोप लगाया है। आरोप है कि हमलावर एक लाख की रंगदारी की मांग कर रहे हैं। पीड़ित बस चालक का आरोप है कि बदमाश तमंचे की नोंक पर बस से उतारकर जमकर मारपीट की और बस में तोड़फोड़ शुरू करते हुए 27 हजार रुपये लूट लिये। आरोप है कि वह लोग एक लाख की रंदारी की मांग कर रहे हैं। बस चालक के मुताबिक इसी दिन इन्हीं लोगों ने पीलीभीत में भी चौधरी बस सर्विस की पांच बसों में तोड़फोड़ की है जिसका मुकदमा सम्बंधित थाने में दर्ज है। वह लोग धमकी दे रहे हैं कि अगर इस रोड पर बस चलाओगे तो एक लाख रूपये देने होंगे वरना बसों को इसी तरह तोड़ते रहेंगे। एसएसआई नवीन बुधानी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  होटल-होमस्टे पंजीकरण की नई नियमावली से छोटे कारोबारियों पर न पड़े अतिरिक्त बोझपंजीकरण और नवीनीकरण की प्रक्रिया सरल व पारदर्शी बनाने की उठाई मांग
Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page