भवाली के रोडवेज कर्मी को मिला उत्कृष्ट कर्मचारी प्रशंसा पत्र

ख़बर शेयर करें

भवाली। उत्तराखंड परिवहन निगम के
20 वे स्थापना दिवस पर देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में उत्कृष्ट कर्मियों के सम्मान समारोह कार्यक्रम में भवाली डिपो से सर्वाधिक आय अर्जित करने वाले परिचालक एल डी पालीवाल को उत्कृष्ट कर्मचारी प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया। पूर्व में भी पालीवाल को उत्कृष्ट कार्य के लिए भी कई सम्मान पत्र मिल चुके हैं। पालीवाल विभागीय पद के साथ साथ उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष के रूप में भी कर्मचारी समस्याओं को प्रमुखता से उठाते है। उन्हें उत्कृष्ट कर्मचारी प्रशंसा पत्र मिलने पर भवाली डिपो
विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों में खुशी की लहर है। सभी शुभकामनाएं दी है।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page