भवाली। राजकीय महाविद्यालय दोषापानी में गढभोज दिवस के अवसर पर ऑनलाइन वेबिनार का आयोजन किया गया। वेबिनार एनएसएस प्रकोष्ठ व अर्थशास्त्र विभाग के संयुक्त तत्वाधान में किया गया। शुभारंभ प्राचार्य प्रो अजरा परवीन ने किया।
वेबिनार में उत्तराखंड के मोटे अनाजों एवं पारम्परिक भोजन के महत्व ,संवर्द्धन एवम् संरक्षण पर चर्चा की गई। विशिष्ट अतिथियों में प्रो एच. एस. नयाल, उप निदेशक उच्च शिक्षा विभाग उत्तराखंड व सहायक निदेशक उच्च शिक्षा विभाग प्रो गोविंद नयाल ने अपने वक्तव्य में मोटे अनाजों की उपयोगिता उनके सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता डॉ भुवन तिवारी ने परंपरागत भोज्य पदार्थों को सेहत के लिए वरदान बताया। विशिष्ट अतिथि डॉ सत्यमित्र सिंह व अतिथि वक्ता डॉ रीतिका गिरी गोस्वामी, डॉ नीति चौहान ने उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों से लेकर राज्य के मैदानी भागों के परंपरागत भोज्य पदार्थों के विभिन्न सांस्कृतिक पहलुओं पर प्रकाश डाला। इस दौरान महाविद्यालय की वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो दीपा वर्मा, डॉ दिशा पांडे, डॉ अनीता बिष्ट, डॉ अक्षय गुरुरानी आदि ने भी अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम का संचालन डॉ अनीता नेगी ने किया। इस दौरान पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष संजय डंगवाल,वर्तमान अध्यक्ष विकास कुमार, कंचन, रजनी, महेंद्र, नेहा,विनीत पूजा आदि शिक्षक रहे।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

