भवाली। नगर के सरताज सभागार में जल संवर्धन के लिए बैठक का आयोजन किया गया। समाजसेवी खष्टी बिष्ट के नेतृत्व में जल संरक्षण संवर्धन एवं प्रबंधन के विषय में व्यापारियों जनप्रतिनिधियों सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ गोष्ठी की गई। जिसमें नगर में लगातार हो रहे जल संकट के प्रति लोगों ने अपने विचार रखे। वक्ताओं ने कहा कि कहा भवाली नगर क्षेत्र में लगातार बोरिंग की जा रही है उससे जलस्तर और नीचे पायदान पर गिरता जा रहा है। और जिस तरीके से नैनीताल झील का पानी भवाली एयर फोर्स को दिया जा रहा है। उस तरह सातताल झील का पानी भवाली लाया जा सकता है जा सकता है। कहा, शाम खेत क्षेत्र में जो बोरिंग है उन बोरिंग से कनेक्शन लेकर जल संस्थान की टंकी में डाला जाए। पानी की बर्बादी को रोका जाए और हर घर में जिस तरह विद्युत विभाग ने मीटर लगाये है। उसी तरह पानी की मीटर भी लगाया जाए, जिससे पानी की बर्बादी रुके और समान रूप से पानी का वितरण हो। जो लोग बोरिंग का पानी का इस्तेमाल करते हैं उनकी जिम्मेदारी भी सुनिश्चित हो कि वह जल संवर्धन अवश्य करें इसकी मॉनिटरिंग की जाए। जमुना धारा को पुनर्जीवित किया जाए। और विशेषज्ञ से सर्वे कराया जाए। बैठक में भविष्य को देखते हुए योजनाएं बनाने पर जोर दिया गया। किसी भी गधेरे या नदी पर किसी भी तरह कंक्रीट का जल ना बिछाया जाए। और सैनिटोरियम जाबरनाले से भवाली पानी लानेकी योजना बनानी जा सकती है।
काली पुलिया के पास जो कंक्रीट का जाल है उसे अगर तोड़ दिया जाए तो जल संस्थान के समीप मुख्य जल स्रोत रिचार्ज होंगे।
शमशान घाट के पास कृत्रिम झील का निर्माण हो जिससे पानी के स्रोत रिचार्ज होंगे। क्षेत्र में सीसी मार्ग के बजाय, खड़ंजे बनने चाहिए। इस दौरान समाजसेवी खष्टी बिष्ट, पूर्व पालिका अध्यक्ष भुवन सिंह अधिकारी, समाजसेवी नरेश पांडे, कंचन शाह, प्रवक्ता के सी लोहनी, नगर पालिका अधिशासी अधिकारी संजय कुमार ,, संतोष तिवारी, शेर सिंह बिष्ट,प्रमोद पांडे, हरेंद्र कुमार, कंचन शाह,उषा कनौजिया, धनीदुमका, प्रकाश पंत, सोबन कनवाल ,पियूष कपिल, रोहित शाह, इंद्र कपिल आदि रहे।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

