चम्पावत 30 सितम्बर 2023, सू0वि0
मा0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल तथा माननीय जिला जज व अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्रीमती कहकशा खान के निर्देशानुसार एवं सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शिवानी पसबोला की अध्यक्षता में शनिवार को जनपद मुख्यालय में स्थित वन स्टाप सेन्टर में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शिवानी पसबोला के द्वारा बन स्टाप सेन्टर में आयोजित विधिक जागरूकता शिविर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के बारे में तथा माननीय नालसा द्वारा संचालित विभिन्न स्कीमों के विषय में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गई। इसके अतिरिक्त महिलाओं को उनके अधिकारों के सम्बंध में जानकारी प्रदान की गई।
उक्त शिविर में वन स्टाप के कर्मचारीगण, अधिवक्ता रितू सिंह, नवीन सिंह विष्ट, दिनेश चन्द्र भट्ट आदि लोगों के द्वारा प्रतिभाग किया गया।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

