आज दिनांक 19.10.2023 को पं०पूर्णानन्द तिवारी राजकीय महाविद्यालय दोषापानी में कैरियर काउन्सलिंग सेल की ओर से एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें प्रमुख वक्ता डॉ० दीपा वर्मा रही । कार्यक्रम का संचालन कैरियर काउन्सलिंग की संयोजक डॉ० अनिता बिष्ट ने किया कार्यशाला में मनोविज्ञान विषय में सम्भावित कैरियर के बारे में विस्तृत चर्चा की गयी। इस कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ0 अजरा परवीन, डॉ०भुवन तिवारी, डा० अनीता नेगी, डॉ० अक्षय गुरुरानी एवं कर्मचारी वर्ग से श्री मनोज कुमार मोहन सनवाल, हरी प्रसाद पन्त गणेश सिंह, चन्दन सिंह तथा महाविद्यालय के छात्र-छात्राऐं उपस्थित रहे ।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

