आईवीआरआई मुक्तेश्वर में स्कूली बच्चों के लिए जैव प्रौद्योगिकी कार्यशाला का आयोजन किया

ख़बर शेयर करें

धारी ।

आईसीएआर-भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (आईवीआरआई), मुक्तेश्वर ने बायोटेक रिसर्च सोसाइटी, इंडिया (बीआरएसआई) के तत्वावधान में स्कूली बच्चों के लिए जैव प्रौद्योगिकी लोकप्रियकरण और कौशल विकास कार्यशाला आयोजन किया।

कार्यशाला का विषय “जैव प्रौद्योगिकी: जीवन में परिवर्तन और वैश्विक चुनौतियों का समाधान” रहा।

यह भी पढ़ें 👉  गोविंद बल्लभ पंत इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस

कार्यक्रम की अध्यक्षता आईवीआरआई मुक्तेश्वर के संयुक्त निदेशक डॉ. यशपाल सिंह मलिक ने की।

कार्यशाला में चार विद्यालयों के लगभग 50 छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
केंद्रीय विद्यालय, मुक्तेश्वर, राजकीय इंटर कॉलेज मुक्तेश्वर, राजकीय इंटर कॉलेज कसियालेख, और राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भटेलिया के बच्चे शामिल हुए।

यह भी पढ़ें 👉  Independence Day Celebrated with Patriotic Fervour at Sainik School Ghorakhal

प्रख्यात वैज्ञानिक प्रो. अशोक पांडे ने मुख्य व्याख्यान दिया, जिसमें वैश्विक चुनौतियों से निपटने में जैव प्रौद्योगिकी की भूमिका पर प्रकाश डाला गया।

तकनीकी सत्रों में आणविक जीव विज्ञान तकनीकें – डीएनए निष्कर्षण, पीसीआर और क्लोनिंग, आनुवंशिक इंजीनियरिंग और सीआर आई एस पी आर क्स 9 अनुप्रयोग निदान और अनुसंधान, माइक्रोस्कोपी और एलिसा,कृषि, पशु और चिकित्सा विज्ञान में जैव प्रौद्योगिकी,
इस मौके पर विशेषज्ञों के साथ छात्रों की बातचीत शामिल रही।

यह भी पढ़ें 👉  रामगढ़ में महाकालेश्वर टैक्सी कल्याणकारी समिति का उद्घाटन

इस मौके पर डा. विशाल चंद्र, वैज्ञानिक प्रो. अशोक पांडे,
डॉ. अमित कुमार ने कार्यशाला में मौजूद रहे।

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page