भीमताल ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में भ्रष्टाचार के विरूद्ध जागरूकता कार्यक्रम आयोजन

ख़बर शेयर करें

सतर्कता विभाग उत्तराखण्ड द्वारा दिनांक 27-10-2025 से

02-11-2025 तक “सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2025” आयोजित किया जा रहा

है, जिसकी थीम “सतर्कता हमारी साझा जिम्मेदारी” है। सतर्कता जागरूकता

सप्ताह के अन्तर्गत आज दिनांक 05.11.2025 को “ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी

भीमताल कैम्पस भीमताल” में निदेशक सतर्कता महोदय की उपस्थिति एवं निर्देशन

में भ्रष्टाचार के विरूद्ध जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। निदेशक

यह भी पढ़ें 👉  भवाली रामलीला कमेटी ने जताया जनता का आभार, देवी मंदिर में होगा तिलपात्र और भंडारा

सतर्कता डा० वी० मुरूगेशन द्वारा छात्रों एवं उपस्थित अधिकारियों व अध्यापकों को

भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी गयी तथा इस

सम्बन्ध में छात्रों द्वारा पूछे गये प्रश्नों के उत्तर भी दिये गये साथ ही कार्यक्रम में

उपस्थित सभी अधिकारियों, विश्वविद्यालय के छात्रों एवं अध्यापकों को भ्रष्टाचार के

उन्मूलन हेतु सत्यनिष्ठा शपथ दिलायी गयी। छात्रों द्वारा कार्यक्रम की थीम

(सतर्कता हमारी साझा जिम्मेदारी) पर लघु फिल्म बनायी गयी, जिसमें तेजस

यह भी पढ़ें 👉  घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर में 25 अक्टूबर से अखंड रामायण पाठ, 26 को हवन और भंडारा

उप्रेती ने प्रथम, साहिल सिंह ने द्वितीय तथा अभिनव खर्कवाल द्वारा तृतीय स्थान

प्राप्त किया, जिन्हें पुरूष्कृत किया गया। इसी थीम पर डा० फराह खान के

निर्देशन में छात्रों द्वारा नुक्कड़ नाटक आयोजित किये गये। कार्यक्रम के दौरान

ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी के निदेशक सेवानिवृत्त कर्नल श्री ए०के० नायर द्वारा भी

सम्बोधित किया गया। कार्यक्रम में निदेशक सतर्कता डॉ० वी० मुरूगेशन, निदेशक

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं का किया स्वागत

ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी सेवानिवृत कर्नल श्री ए०के० नायर व युनिवर्सिटी तथा

सतर्कता विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

निदेशक सतर्कता डॉ० वी० मुरूगेशन महोदय द्वारा अपील की गयी है कि “सतर्कता अधिष्ठान के टोल फ्री हैल्पलाईन नं0 1064 एवं Whatsapp हैल्पलाईन नं0 9456592300 पर सम्पर्क कर भ्रष्टाचार के विरूद्ध अभियान में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें ।

Join WhatsApp Group
Ad

You cannot copy content of this page