सांसद को सरकारी गेस्ट हाउस में मिली शराब की बोतलें, दिए करवाई के आदेश

ख़बर शेयर करें

नशे के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने रविवार को हल्द्वानी में बड़ा कदम उठाया। एम.बी. कॉलेज में पार्टी के एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे सांसद व पूर्व केंद्रीय अजय भट्ट अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत ठंडी सड़क स्थित लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में अधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करने पहुंचे, तो वहां का दृश्य देखकर वे हैरान रह गए।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम पहुंचे भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री फणींद्रनाथ शर्मा का युवा मोर्चा अध्यक्ष धीरज तिवारी ने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर किया भव्य स्वागत

गेस्ट हाउस के कमरे खुलते ही वहां शराब की खाली बोतलें, सिगरेट के खोखे ताश की गड्डियां और कूड़े के ढेर मिले, यह दृश्य देखकर सांसद अजय भट्ट हतप्रभ रह गए और तुरंत गेस्ट हाउस के अन्य कमरों का भी निरीक्षण किया, जहां अन्य कमरों में भी हालात कुछ ऐसे ही मिले मौके की गंभीरता को देखते हुए सांसद ने तुरंत कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत को फोन कर अपनी नाराजगी जताई और मामले में सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page