ऑपरेशन प्रहार: कालाढूंगी पुलिस ने 20 लीटर कच्ची शराब व 75 पाउच के साथ दो तस्करों को दबोचा
कालाढूंगी। जनपद नैनीताल में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत कालाढूंगी पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 20 लीटर अवैध कच्ची शराब तथा 75 पाउच अवैध कच्ची शराब बरामद की गई।
सोमवार को एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन, पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल एवं क्षेत्राधिकारी रामनगर अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार सैनी के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान नए गांव से आगे बाजपुर-कालाढूंगी मार्ग एवं छोराजाली रोड पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बलकार सिंह (40) निवासी मोहाली जंगल बेरिया दौलत, थाना केलाखेड़ा, ऊधमसिंहनगर को 20 लीटर अवैध कच्ची शराब तथा अमरजीत सिंह (20) निवासी थापा नगला, कोतवाली बाजपुर, ऊधमसिंहनगर को 75 पाउच अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत अलग-अलग मुकदमे (एफआईआर संख्या 79/2026 एवं 80/2026) दर्ज कर लिए हैं। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
इस अभियान में प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार सैनी, अपर उपनिरीक्षक तनवीर आलम, अपर उपनिरीक्षक लेखराज सिंह, कांस्टेबल मनोज द्विवेदी, किशन नाथ, अमनदीप सिंह तथा स्वरूप सिंह शामिल रहे।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

