ऑपरेशन प्रहार: चोरगलिया पुलिस ने 17 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें

ऑपरेशन प्रहार: चोरगलिया पुलिस ने 17 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार
चोरगलिया (नैनीताल)। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत चोरगलिया पुलिस ने अवैध कच्ची शराब की तस्करी के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 50 पाउच में करीब 17 लीटर कच्ची शराब बरामद की है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर जिले में नशे के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल और क्षेत्राधिकारी लालकुआं अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण में तथा थानाध्यक्ष चोरगलिया तारा सिंह राणा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की।
पुलिस के अनुसार, 21 जून 2026 को क्षेत्र में गश्त और सुरागरसी-पतारसी के दौरान दानीबंगर वन बैरियर गेट से दूसरे मोड़ बौरा डांट बैंड के पास एक संदिग्ध युवक को रोका गया। तलाशी लेने पर उसके पास मौजूद प्लास्टिक के कट्टे से 50 पाउच (लगभग 17 लीटर) अवैध कच्ची शराब बरामद हुई।
पुलिस ने आरोपी कमलेश पाण्डे पुत्र कामदेव पाण्डे, निवासी रतनपुर नेगी, थाना चोरगलिया, जनपद नैनीताल (29 वर्ष) को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ थाना चोरगलिया में एफआईआर संख्या 25/2026 के तहत धारा 60(1) आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
गिरफ्तारी टीम में हेड कांस्टेबल मलखान सिंह, कांस्टेबल उत्तम सिंह और कांस्टेबल जितेन्द्र सिंह शामिल रहे

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page