ऑपरेशन प्रहार: 91.16 ग्राम स्मैक के साथ शातिर तस्कर गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें

ऑपरेशन प्रहार: 91.16 ग्राम स्मैक के साथ शातिर तस्कर गिरफ्तार
किच्छा। “लक्ष्य नशा मुक्त उत्तराखण्ड” अभियान के तहत चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत कुमायूँ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। परिक्षेत्रीय एसओटीएफ कुमायूँ और किच्छा कोतवाली की लालपुर चौकी पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए 91.16 ग्राम अवैध स्मैक (हेरोइन) के साथ एक शातिर तस्कर को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, मंगलवार देर शाम गुरुद्वारे वाली गली, लालपुर में चेकिंग अभियान के दौरान मलकीत सिंह (38 वर्ष) पुत्र सोहन सिंह, निवासी गुरुद्वारे वाली गली, लालपुर, थाना किच्छा, जनपद ऊधमसिंहनगर को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से 91.16 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई।
बरामदगी के आधार पर आरोपी के खिलाफ कोतवाली किच्छा में मुकदमा अपराध संख्या 248/2026 के तहत धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी पहले से भी मादक पदार्थों की तस्करी के मामलों में संलिप्त रहा है। उसके खिलाफ कोतवाली किच्छा में मुकदमा अपराध संख्या 146/2026 और 183/2026 धारा 8/21 एवं 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत पहले से दर्ज हैं।
यह कार्रवाई पुलिस महानिरीक्षक कुमायूँ परिक्षेत्र श्रीमती निवेदिता कुकरेती के निर्देशन में एसओटीएफ कुमायूँ और लालपुर चौकी पुलिस की संयुक्त टीम ने की। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि “लक्ष्य नशा मुक्त उत्तराखण्ड” अभियान के तहत ऑपरेशन प्रहार लगातार जारी रहेगा और नशा तस्करों के खिलाफ कठोर कार्रवाई भविष्य में भी निरंतर की जाएगी।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page