एक सितंबर से मौका है होमगार्ड बनने का, दस जिलों में होगी भर्ती

ख़बर शेयर करें

होमगार्ड विभाग में 320 महिला होमगार्ड और 10 प्लाटून कमांडरों की भर्ती प्रक्रिया एक सितंबर से शुरू होगी। कमांडेंट जनरल-होमगार्ड केवल खुराना ने यह जानकारी दी।

खुराना ने बताया कि सीएम पुष्कर धामी ने इन पदों की घोषणा होमगार्ड स्थापना दिवस पर की थी। अब शासन ने इस भर्ती को मंजूरी दे दी है। उत्तराखंड के दस जिलों में पहली बार होमगार्ड की महिला प्लाटून इस भर्ती के बाद खुलेंगी। इनकी भर्ती दो चरणों में की जाएगी। पहले चरण में टिहरी, उत्तरकाशी, पौड़ी, चमोली, बागेश्वर और यूएसनगर में भर्ती होगी। जबकि, दूसरे चरण में चंपावत, पिथौरागढ़ और रुद्रप्रयाग में भर्ती की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  एसबीआई में 9124 बंपर भर्तियां, जल्द करे आवेदन

तीन अगस्त को जारी होगी भर्ती विज्ञप्ति खुराना ने बताया कि इसके लिए तीन अगस्त को सभी जिलों की विज्ञप्ति प्रकाशित की जाएगी। एक सितंबर से प्रथम चरण वाले जिलों में शारीरिक दक्षता परीक्षा आयोजित कराई जाएगी। यह परीक्षा 30 अंकों की होगी। इस प्रकार कुल परीक्षा 60 अंकों की होगी। यह भर्ती अक्तूबर पहले सप्ताह तक पूरी कर ली जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  भवाली में रामलीला मंचन को लेकर बैठक, कार्यकारिणी का गठन

40 साल तक को मौका

होमगार्ड के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 और अधिकतम 40 वर्ष रखी गई है। शैक्षिक अर्हता न्यूनतम दसवीं होगी। शैक्षिक अर्हता के लिए 10 अंक, अन्य अर्हता जैसे-एनसीसी के लिए अधिकतम पांच अंक, कुशल खिलाड़ी के लिए पांच अंक, कुशल वाहन चालक के लिए पांच अंक निर्धारित होंगे।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page