शहीद के परिवार से किसी एक सदस्य को सरकारी नौकरी में समायोजित किया जाएगा, गणेश जोशी

ख़बर शेयर करें

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में शहीद हुए भारतीय सेना के वीर जवानों को पुष्प चक्र अर्पित करने के साथ ही दो मिनट का मौन रखकर भावपूर्ण श्रद्धांजली दी।

यह भी पढ़ें 👉  बुकिंग वाले श्रद्धालुओं को कैंची धाम तक जाने की मिले अनुमति: अखिलेश सेमवाल

शुक्रवार को हाथीबड़कला स्थित कैंप कार्यालय में आयोजित श्रद्धांजलि पुष्पांजलि कार्यक्रम में मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि मां भारती की रक्षा के लिए इन वीर जवानों द्वारा दिया गया सर्वोच्च बलिदान देश हमेशा याद रखेगा। कहा, शहीद लांस नायक संजय बिष्ट के परिवार से किसी एक सदस्य को सरकारी नौकरी में समायोजित किया जाएगा। साथ ही शहीद के नाम पर किसी विद्यालय का नामकरण किया जाएगा। इस अवसर पर जनरल सम्मी सभरवाल, कर्नल बीएम थापा, कर्नल बीएस चोना, लेफ्टिनेंट टीडी भोटिया, कैप्टन शुभम बहादुर गुरुंग, कमल गुरुंग, हलवलदार कुलदीप गुरुंग, हवलदार सुरजीत सिंह मौजूद रहे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने भी श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page