बिनसर अभयारण्य में जंगल की आग बुझाने के दौरान बुरी तरह से झुलसे एक और वन कर्मी की मौत हो गई है। 21 वर्षीय कृष्णा कुमार का बीते सात दिन से दिल्ली एम्स में इलाज चल रहा था। कृष्णा की मौत से हादसे में मरने वालों की संख्या पांच हो गई है, जबकि तीन अन्य का अभी दिल्ली एम्स में इलाज चल रहा है।
13 जून को बिनसर अभयारण्य के बुरुषखोटिया जंगल में आग बुझाते समय आठ वनकर्मी आग की लपटों की चपेट में आ गए थे। इनमें से चार की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि चार अन्य घायलों को दिल्ली एम्स रेफर कर दिया था। एम्स में सात दिनों से चारों का इलाज चल रहा था। बुधवार दोपहर करीब डेढ़ बजे 70 फीसदी झुलसे 21 साल के कृष्णा कुमार निवासी भेटुली अयारपानी ने दम तोड़ दिया। कृष्णा कुमार फायर वॉचर के पद पर तैनात था। वहीं, अयारपानी के भगवत सिंह भोज, खाकरी के कुंदन नेगी, घनेली अल्मोड़ा के कैलाश भट्ट का इलाज चल रहा है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

