भवाली। उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग, उत्तराखंड द्वारा विकास भवन भीमताल के तत्वावधान में कीवी बागवानी पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन निगलाट स्थित सगत सिंह मेहरा के पौधालय में किया गया। कार्यक्रम में रामगढ़, धारी, औखलकांडा, बेतालघाट एवं भीमताल विकासखंडों से आए 71 किसानों ने प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता एनपीजीआर क्षेत्रीय स्टेशन के प्रभारी वैज्ञानिक डॉ. कृष्ण माधव राय ने कीवी की उत्पत्ति, प्रजातियों, उत्पादन तकनीक, छंटाई, तुड़ाई एवं पौध रोपण की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड की जलवायु के अनुसार एलिसन प्रजाति कीवी उत्पादन के लिए अधिक उपयुक्त है। साथ ही किसानों को वैज्ञानिक पद्धति से कीवी की खेती अपनाने का आह्वान किया। कृषि वैज्ञानिक राहुल देव एवं डॉ. दीपाली तिवारी ने किसानों से समूह बनाकर बड़े स्तर पर कीवी उत्पादन करने और इससे आय बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने मिट्टी जांच के बाद खेती करने की सलाह भी दी। वरिष्ठ किसानों व विशेषज्ञों ने कीवी की नर्सरी विकास और विपणन की संभावनाओं पर भी जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन अपर उद्यान अधिकारी आनंद सिंह बिष्ट ने किया। उन्होंने कीवी मिशन सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं के अंतर्गत मिलने वाली सब्सिडी की जानकारी देते हुए किसानों से योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। प्रशिक्षण के उपरांत सभी प्रतिभागी किसानों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इन दौरान गिरधारी सिंह मेहरा, विजय पढलिया, पंकज भट्ट गोविन्द सिंह मेहरा जीवन सिंह मेहरा, गिरिश सिंह मेहरा, प्रमोद सिंह मेहरा, हरिश पंत, कमलेश महतोलिया, जगदीश सिंह रैकवाल, देवेन्द्र सिंह, नरेन्द्र सिंह, धीरज निगलटिया, गिरिश पललिया,अजय सिंह मेहरा, सोभा मेहरा, सरिता मेहरा, उषा मेहरा श्याम सिंह बिष्ट कैलाश मेहरा, महेश चन्द्र पंत, पुष्कर जलाल धीरज शर्मा विनोद चन्द्र भगत बुद्धि मेहरा आदि रहे।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

