62 पाउच अवैध देसी शराब के साथ एक गिरफ्तार, बेतालघाट पुलिस की कार्रवाई
बेतालघाट। नैनीताल पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए 62 पाउच देसी मसालेदार शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में जिलेभर में अवैध शराब के निर्माण, तस्करी और बिक्री पर रोक लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक अपराध एवं यातायात डॉ. जगदीश चंद्र तथा क्षेत्राधिकारी भवाली रविकांत सेमवाल के पर्यवेक्षण में थाना बेतालघाट पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया।
थानाध्यक्ष विजय सिंह नेगी के नेतृत्व में उपनिरीक्षक शंकर नयाल और पुलिस टीम ने गश्त एवं संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान ग्राम गंगरेटी निवासी अनूप सिंह पुत्र बच्चे सिंह को 62 पाउच देसी मसालेदार (माल्टा) शराब के साथ गिरफ्तार किया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना बेतालघाट में एफआईआर संख्या 15/2026 के तहत धारा 60 आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक शंकर नयाल, कांस्टेबल दीपक सिंह और कांस्टेबल रामकृपाल शामिल रहे।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

