सट्टे की खाईबाड़ी करते एक आरोपी गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें

सट्टे की खाईबाड़ी करते एक आरोपी गिरफ्तार
हल्द्वानी। बनभूलपुरा पुलिस ने सट्टे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गोला बाईपास रोड से एक व्यक्ति को सट्टे की खाईबाड़ी करते गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से सट्टा पर्ची, पेन, गत्ता और 1,320 रुपये की नकदी बरामद की।
पुलिस के अनुसार 18 अगस्त को चेकिंग के दौरान अखलाक हुसैन (42) पुत्र अल्ताफ हुसैन, निवासी वार्ड नंबर 18, लाइन नंबर 17, लाल मस्जिद के पास, बनभूलपुरा को सट्टे की खाईबाड़ी करते पकड़ा गया। बरामदगी के आधार पर उसके खिलाफ बनभूलपुरा कोतवाली में मुकदमा संख्या 136/2026, धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
कार्रवाई एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में एसपी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल और एएसपी/सीओ अमित कुमार के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह फर्त्याल के नेतृत्व में की गई। टीम में कांस्टेबल शिवम कुमार और यासीन शामिल रहे।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page