भवाली में नैनीताल का कूड़ा डालने पर निवर्तमान सभासद करेंगे धरना प्रदर्शन

ख़बर शेयर करें

भवाली। सेनिटोरियम कूड़ा निस्तारण प्लांट में नैनीताल का कूड़ा डालने पर नगर पॉलिका के निवर्तमान दो सभासद ग्रामीणों के साथ मिलकर धरना प्रदर्शन करेंगे। सभासदों ने धरना देने के लिए रणनीति बना ली है। ग्रामीणों से वार्ता के बाद अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करने की तैयारी है। निवर्तमान सभासद किशन अधिकारी, इदरीश खान ने कहा कि भवाली नगर पॉलिका ने कूड़ा निस्तारण के लिए सेनिटोरियम में प्लांट बनवाया था। लेकिन नैनीताल का कूड़ा भी प्लांट में आने लगा है। जिससे सेनिटोरियम टीवी अस्पताल में भर्ती मरीजों के लिए समस्या हो रही है। कहा सेनिटोरियम 100 वर्षो से अच्छे इलाज के लिए पूरे देश मे अपनी पहचान बनाए हुए हैं। कहा कूड़ा डालने से मरीज और बीमार होने का खतरा बढ़ रहा है। ग्रामीणों के साथ मिलकर नैनीताल से भवाली कूड़ा डालने को लेकर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। कहा नगर पालिका अपना कुछ कूड़ा डालने के लिए प्लांट बनाया वह ठीक है। लेकिन नैनीताल शहर की गंदगी ट्रक भरके प्लांट में डाली जा रही है। जिससे आस पास बीमारी बढ़ने का खतरा बना हुआ है।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य ने पीएचसी ज्योलीकोट का किया निरीक्षण, पीलिया नियंत्रण हेतु 9 सूत्रीय कड़े निर्देश जारी
Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page