-हादसे की जगह में भी सालो से लटका है क्रेस बैरियर
भवाली। बुधवार देर रात 1 बजे हल्द्वानी से बागेश्वर जा रहा कैंटर अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। पुलिस ने रेस्क्यू कर घायल को अस्पताल भेजा। लेकिन अस्पताल पहुँचने से पहले ही व्यक्ति ने दम तोड़ दिया था। कैंची ग्राम प्रधान पंकज निगलटिया ने बताया कि पिछले दो सालों से नेशनल हाइवे अल्मोड़ा भवाली के सड़क किनारे लगे क्रेस बेरियर सड़क से नीचे गिरे है। महीनों पहले भी ट्रक बैरियर नही होने से खाई में गिर गया था। उन्होंने कहा कि भवाली से कैची धाम के पास 10 जगह क्रेस बेरियर दो सालों से सड़क के नींचे लटक रहे हैं। कहा विभागीय अधिकारियों को कई बार समस्या बताई है। लेकिन हादसा होने के बाद भी अधिकारी कुछ नही करते। कहा कि एसडीएम के माध्यम से भी विभाग को बैरियरों को ठीक करने को कहा गया है। लेकिन अब तक कुछ नही हुआ। कहा हल्द्वानी से मृतक अशोक कुमार भवाली तक कैंटर लेकर आ गए थे। जहां पर हादसा हुआ वहा पर भी बेरियर लटका हुआ है। अगर क्रेस बेरियर लगा होता तो अशोक की जान बच सकती थी। विभाग की लापरवाही के चलते सड़क हादसे का सबब बना है। कहा अगर अब भी विभाग नही चेता तो और बड़ी दुर्घटना हो सकती है। एनएच एई रमेश पाण्डे ने बताया कि क्रेस बैरियरों के लटकने का मामला सामने आया है। जल्द ठीक कराने की प्रकिया शुरू की जाएगी।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

