भवाली। नगर से हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी हरिद्वार से गंगाजल लाने प्रकाश भोले , राकेश भोले, मोहन भोले के नेतृत्व में एक जत्था रवाना हुआ। हरिद्वार से पैदल 8 दिनों में भवाली पौराणिक देवी शिव मंदिर तक गंगाजल लाया जाएगा। स्थानीय लोगो द्वारा ढोल नगाड़ों के साथ कावड़ियों का 1 अगस्त को स्वागत होगा। जिसके बाद 2 अगस्त को भव्य भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

