सोशल मीडिया में वायरल:: मुर्गी ने एक दिन में दिए 31 अंडे,पशुपालन टीम पहुँची गाँव

ख़बर शेयर करें

घर की मुर्गी दाल बराबर। लेकिन पहाड़ के एक मुर्गीपालक के साथ तो चमत्कार ही हो गया। आप यकीन नहीं करेंगे, एक मुर्गी ने एक ही दिन में सुबह से लेकर शाम तक एक के बाद एक 31 अंडे दिए। यही नहीं तीन दिनों के भीतर उसी मुर्गी ने 44 अंडे दे दिए। ये चमत्कार हुआ अल्मोड़ा के भिकियासैंण में। इस चमत्कारिक घटना के बाद पशुपालन विभाग की टीम भी मुर्गी को देखने गांव में गई है।

दरअसल अल्मोड़ा के भिकियासैंण ब्लॉक के बसोट गांव निवासी गिरीश चंद्र बुधानी ने बच्चों के कहने पर दो मुर्गियां पाली हैं। गिरीश के मुताबिक उन्होंने बेचने के लिए मुर्गियां नहीं पाली हैं, बल्कि बच्चों के कहने पर शौक के लिए पाली हैं। आमतौर पर उनकी मुर्गी एक या दो अंडे देती थी। लेकिन रविवार का दिन गिरीश चंद्र के लिए किसी चमत्कार से कम नहीं था। रविवार के दिन सुबह के समय मुर्गी ने 4 अंडे दिए। थोड़ी देर बाद मुर्गी ने फिर से अंडे दिए तो गिरीश चंद्र की खुशी और आश्चर्य का ठिकाना न रहा। मुर्गी हर घंटे अंडे देने लगी। शाम होते होते गिरीश ने कुल अंडों की गिनती की तो 31 अंडे हाथ लगे।

यह भी पढ़ें 👉  Independence Day Celebrated with Patriotic Fervour at Sainik School Ghorakhal

आपने सोने का अंडा देने वाली मुर्गी की कहानी जरूर सुनी होगी लेकिन यहां हकीकत में 31 अंडे देने वाली मुर्गी का किस्सा सबको हैरान कर रहा है। बहरहाल गिरीश चंद्र की मुर्गी इन दिनों में चर्चा में है। हर कोई इस बात से हैरान है कि मुर्गी एक दिन में 31 अंडे कैसे दे सकती है। ये सामान्य विज्ञान है या चमत्कार?

यह भी पढ़ें 👉  रामगढ़ में अराजकतत्वों ने पॉइजन डालकर मार डालीं दो हजार मछलियां

।ऐसे शुरू हुई अंडे देने की गजब कहानीगिरीश चंद्र बुधानी पुत्र पीतांबर दत्त बुधानी ने बताया कि इन मुर्गियों को लाए तीन-चार माह ही हुए हैं। वह अकसर टूर एंड ट्रेवल्स के काम के सिलसिले में बाहर जाया करते हैं। गत रविवार को उनके बच्चों ने सूचित किया कि उनकी एक मुर्गी ने 05 अंडे दे दिए हैं। जब उन्होंने यह सुना तो उन्हें विश्वास ही नहीं हुआ कि उनकी मुर्गी ने इतने कम समय में एक साथ पांच अंडे दे दिए। शाम को जब वह घर आये तो पाया कि मामला पूरी तरह सत्य है। सबसे ज्यादा हैरान तो वह तब हो गये जब हर 10 से 15 मिनट में वह 10- 10 अंडे देने लगी। उन्होंने बताया कि 25 दिसंबर को जब वह काम के सिलसिले में बाहर गए तो उनके बच्चों ने उस मुर्गी को अपने साथ कमरे में रख लिया। सुबह 08 से रात 10 बजे तक दे दिए 31 अंडे, गिरीश चंद्र बुधानी ने बताया कि रविवार, 25 दिसंबर को जब वह शाम को 05 बजे तक घर लौटे तब तक उनकी मुर्गी लगातार दो-दो करके अंडे देती जा रही थी। इस तरह रात 10 बजे तक उसने पूरे 31 अंडे दे डाले ।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page