भवाली। जल शक्ति मंत्रालय, भारत सरकार के दिशा निर्देशों के क्रम में 15 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम केआ आयोजन किया जा रहा है मुख्य विकास अधिकारी डॉ संदीप तिवारी ने बताया कि “स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के अन्तर्गत “कचरा मुक्त भारत” एवं समग्र अभियान के अंतर्गत सोमवार को 10 बजे से शिप्रा नदी में स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। शिप्रा नदी की सफाई के लिए नदी को 11 सेक्टर में बांटकर 11 सेक्टर अधिकारी भी नामित किये है। विशेष अभियान शिप्रा नदी के किनारे प्लास्टिक हटाने के लिए चलाया जा रहा है। उन्होंने अधिक से अधिक जन समुदाय से अभियान में शामिल होने की अपील की है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

