महाशिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, दिनभर गूंजे भजन-कीर्तन

ख़बर शेयर करें

गरमपानी- महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर क्षेत्र के प्रमुख शिव मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तों ने विधि-विधान से भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि और शांति की कामना की।

बेतालेश्वर महादेव शिव मंदिर, घटेश्वर महादेव शिव मंदिर, सोमवारी महादेव शिव मंदिर तथा बढ़ेरी महादेव शिव मंदिर में तड़के से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखी गईं। मंदिरों में जल, दूध, बेलपत्र और धतूरा अर्पित कर भक्तों ने भोलेनाथ का रुद्राभिषेक किया।

यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में यूपीसीएल अधिकारियों का दो दिवसीय एआई प्रशिक्षण संपन्न

वहीं गुप्तेश्वर महादेव मंदिर में दिनभर भक्तों की भारी भीड़ रही। पूरा परिसर ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से गूंजता रहा। मंदिरों में भजन-कीर्तन और धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन हुआ, जिससे वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना रहा।

यह भी पढ़ें 👉  उद्यमियों की समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण करें अधिकारी: सीडीओ

वही इस दौरान घटेश्वर महादेव शिव मंदिर के अध्यक्ष खीम सिंह ने बताया कि जल चढ़ाने के लिए भक्तों की सुबह से ही लाइन लगी रही। जिसमे देर शाम तक जलाभिषेक का कार्य होता रहा।

यह भी पढ़ें 👉  भाजपा सरकार में जंगलराज कायम, माफियाओं को मिल रहा संरक्षण: यशपाल आर्य

स्थानीय युवाओं और मंदिर समितियों द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई थीं। सुरक्षा और यातायात व्यवस्था भी सुचारु रही। महाशिवरात्रि पर क्षेत्र में आस्था और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला।

Join WhatsApp Group
Ad

You cannot copy content of this page