चम्पावत जिला मुख्यालय के चार निजी स्कूल संचालकों को राजकीय अवकाश के दिन स्कूल खोलना भारी पड़ गया। बीईओ ने छुट्टी के बावजूद स्कूल खोलने पर चार स्कूलों के संचालकों से तीन दिन में स्पष्टीकरण मांगा है।
चम्पावत के बीईओ हरीश सिंह रौतेला ने उदयन इंटरनेश्नल स्कूल, एंजिल्स एकेडमी, यूसीएसएस और माडर्न जूनियर हाईस्कूल के प्रबंधक और प्रधानाचार्यों से स्पष्टीकरण मांगा है। बीईओ ने बताया कि शुक्रवार को वीर केशरी चंद शहीद दिवस पर सभी सरकारी और निजी स्कूलों को विद्यालय बंद रखने को कहा गया था। इस संबंध में एक मई को आदेश जारी किए गए थे। बीईओ ने आरटीई अधिनियम के तहत पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

