हरेला महोत्सव पर वन विभाग ने हनुमानगढ़ी में पौंधे रोपे, केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने कहा संरक्षण भी जरूरी

ख़बर शेयर करें

आज दिनांक 16.07.2023 को श्री चन्द्रशेखर जोशी, प्रभागीय वनाधिकारी / निदेशक, प्राणी उद्यान, नैनीताल के निर्देशन में नैनीताल वन प्रभाग, नैनीताल अन्तर्गत नगरपालिका रेंज के हनुमानगढ़ी मन्दिर स्थित ईको पार्क में मुख्य अतिथि श्री अजय भट्ट, मा० केन्द्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्यमंत्री एवं विशिष्ट अतिथि मा० विधायिका श्रीमती सरिता आर्या जी के द्वारा हरेला महोत्सव के अर्न्तगत वृक्षारोपण किया गया जिसमें पदम, बॉज, ऑवला, जामुन आदि प्रजाति के 50 पौधो का रोपण किया गया।

नगरपालिका रेंज अन्तर्गत कार्यरत श्री नारायण सिंह क्वार्बी की दुर्घटना में आकस्मिक निधन होने के कारण सभी लोगो द्वारा 02 मिनट का मौन धारण किया गया एवं मुख्य अतिथि श्री अजय भट्ट, मा० केन्द्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्यमंत्री द्वारा उनके नाम का पौधा रोपित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  रामगढ में टैंपो ट्रैवलर दुर्घटना मामले में चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

मुख्य अतिथि श्री अजय भट्ट, मा० केन्द्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्यमंत्री एवं विशिष्ट अतिथि मा० विधायिका श्रीमती सरिता आर्या जी द्वारा बताया गया कि वृक्षारोपण के साथ साथ उनका संरक्षण भी आवश्यक है तथा किये गये वृक्षारोपण को सफल बनाने हेतु प्रत्येक रोपित पौधों का ध्यान भली भाँति रखना चाहिए एवं सभी लोगो के द्वारा पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया गया।

इस अवसर पर श्री शिवराज चन्द, प्रभागीय वनाधिकारी, भूमि संरक्षण वन प्रभाग, नैनीताल, श्री राज कुमार उप प्रभागीय वनाधिकारी, नैनीताल वन प्रभाग, नैनीताल, श्री हेम चन्द गहतोड़ी, उप प्रभागीय वनाधिकारी, मुक्तेश्वर, नैनीताल वन प्रभाग, नैनीताल, श्री आनन्द सिंह, नगर मण्डल, अध्यक्ष भाजपा, श्री हरीश राणा श्री मुकुल शर्मा, वन क्षेत्राधिकारी, मनोरा रेंज, तथा नैना रेंज एवं मनोरा रेंज नैनीताल वन प्रभाग, नैनीताल के अधिकारी / कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में पुलिस और बदमाशो के बीच मुठभेड़, जवाबी फायरिंग में पैर में लगी गोली

आज दिनांक 16.07.2023 श्री टी०आर० बीजूलाल, वन संरक्षक दक्षिणी कुमाऊँ वृत्त, उत्तराखण्ड, नैनीताल के निर्देशन में तल्ली मंगोली, मनोरा रेंज, नैनीताल वन प्रभाग, नैनीताल में हरेला महोत्सव के अर्न्तगत वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया। जिसमें बेल, नीम, ऑवला, जामुन, तेजपत्ता आदि प्रजाति के 150 पौधो का रोपण किया गया। इस अवसर पर गणेश मेहरा पूर्व जिला पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान मंगोली, खमारी, नलनी, गहलना, ग्रामवासियों एवं महिला समूहो द्वारा प्रतिभाग किया गया। इस अवसर पर श्री शिवराज चन्द, प्रभागीय वनाधिकारी, भूमि संरक्षण वन प्रभाग, नैनीताल, श्री राज कुमार, उप प्रभागीय वनाधिकारी, नैनीताल वन प्रभाग, नैनीताल, श्री हेम चन्द गहतोड़ी, उप प्रभागीय वनाधिकारी, मुक्तेश्वर, नैनीताल वन प्रभाग, नैनीताल, श्री मुकुल शर्मा, वन क्षेत्राधिकारी, मनोरा रेंज, तथा भूमि वन संरक्षण वन प्रभाग, नैनीताल एवं मनोरा रेंज के अधिकारी / कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  Independence Day Celebrated with Patriotic Fervour at Sainik School Ghorakhal

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page