मेहरागांव में शुक्रवार को कलश यात्रा के साथ शुरू होगी भागवत कथा

ख़बर शेयर करें

भवाली। भीमताल रोड़ स्थित आदि शक्ति नव दुर्गा मंदिर गुरु मोक्ष धाम श्री 108 ब्रह्मलीन स्वामी ब्रम्हानंद सरस्वती आश्रम मेहरागांव में शुक्रवार को कलश यात्रा के साथ श्रीमद भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ किया जाएगा। कलश यात्रा के बाद गणेश पूजा होगी। शुक्रवार 22 सितंबर को नित्य पूजन महायज्ञ पूर्णाहुति के बाद विशाल भण्डारे का आयोजन किया जाएगा। पूज्य महंत दयानंद सरस्वती दयालु महाराज ने बताया कि कलयुग में भगवान के नामो का स्मरण करके ही भव पार किया जा सकता है। उन्होंने भक्तों से श्रीमद भागवत कथा में अधिक संख्या में आकर भगवान के नामो का स्मरण करने की अपील की है।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page