सड़क बनाने को लेकर बैठे थे धरने पर, हो गया मुकदमा दर्ज

ख़बर शेयर करें

 सड़क की बदहाली के खिलाफ धरना-प्रदर्शन के दौरान रोड जाम करना कांग्रेस कार्यकर्ताओं, व्यापारियों और स्थानीय लोगों को भारी पड़ सकता है। दो अलग-अलग मामलों में पुलिस ने 60 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। अब पुलिस वीडियो और फोटो के माध्यम से जाम लगाने वाले लोगों को चिह्नित कर नामजद मुकदमे की कार्रवाई करेगी।

यह भी पढ़ें 👉  विपिन चंद्र को नैनीताल-अल्मोड़ा का प्रभारी बनाए जाने पर कांग्रेसियों ने दी बधाई

नगर में सीवर लाइन का कार्य किए जाने से माल रोड की शिखर तिराहे से जाखनदेवी तक सड़क बदहाल हो चुकी है। इससे यहां आवाजाही मुश्किल हो रही है। साथ ही, व्यापारियों का कारोबार प्रभावित हो रहा है। इससे लोगों में आक्रोश पनप रहा था। बीते बुधवार को स्थानीय लोगों और व्यापारियों ने सड़क पर धरना दिया। इससे तीन घंटे तक आवाजाही ठप रही। अधिकारियों के समझाने के बाद भी धरना समाप्त नहीं किया गया। इस दौरान अधिकारियों ने दस दिन का समय मांगा, तब जाकर धरना खत्म हुआ। इसके अगले दिन गुरुवार को विधायक सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़क पर बैठकर दो घंटे तक आवाजाही बाधित कर दी। दोनों मामलों में आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। अब पुलिस ने 60 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग: भवाली के समाजसेवी शीलू कुमार ने थामा कांग्रेस का हाथ, नैनीताल विधानसभा सीट पर बढ़ी सियासी हलचल
Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page