तीसरा बच्चा होने पर प्रधानों को अपनी कुर्सी गवानी पड़ेगी

ख़बर शेयर करें

तीसरा बच्चा होने पर जनप्रतिनिधियों को अपनी कुर्सी गंवानी पड़ रही है। अब तक जिले के एक प्रधान को पद मुक्त किया जा चुका है। वहीं, एक बीडीसी सदस्य और एक प्रधान त्याग पत्र दे चुके हैं। अब विभाग ने सुरचौड़ा के प्रधान को भी तीसरा बच्चा होने की सूचना के बाद नोटिस जारी कर दिया है। इसके अलावा एक बीडीसी सदस्य और एक प्रधान को दोबारा से नोटिस जारी किया गया है, लेकिन नोटिस भेजने के करीब एक माह बाद भी जनप्रतिनिधि अब तक सुनवाई को नहीं पहुंचे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  रामगढ़ में महाकालेश्वर टैक्सी कल्याणकारी समिति का उद्घाटन

करीब साढ़े तीन साल पहले हुए त्रिस्तरीय चुनाव में नया नियम लागू हुआ था। इसके तहत दो से ज्यादा बच्चे होने पर कोई भी व्यक्ति त्रिस्तरीय चुनाव नहीं लड़ सकता था। उस वक्त जांच के बाद सभी योग्य दावेदारों ने चुनाव लड़ा था। इधर, जीत के बाद अब कई जनप्रतिनिधियों के तीन बच्चे होने की शिकायत मिल रही है। लमगड़ा के सुरचौड़ा के प्रधान को तीसरा बच्चा होने की जानकारी मिलने के बाद बीते 18 जनवरी को नोटिस जारी किया गया है। वहीं, स्याल्दे के कफलगांव के प्रधान और सल्ट कफल्टा के बीडीसी सदस्य को दोबारा नोटिस जारी कर दिए गए हैं। नोटिस के बाद जनप्रतिनिधियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page