शिक्षा विभाग का अधिकारी सस्पेंड

ख़बर शेयर करें

शिक्षकों से सीसीएल, मेडिकल प्रतिपूर्ति और जीपीएफ के प्रकरणों पर कार्यवाही के लिए दबाव बनाकर घूस वसूली के आरोपी पौड़ी के एक प्रशासनिक अधिकारी चंद्र प्रकाश को सस्पेंड कर दिया गया। अपर निदेशक-बेसिक एसपी खाली ने इसके आदेश किए।

यह भी पढ़ें 👉  बुकिंग वाले श्रद्धालुओं को कैंची धाम तक जाने की मिले अनुमति: अखिलेश सेमवाल

तीन सदस्यीय जांच कमेटी की रिपेार्ट के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। प्रकाश वर्तमान में पौड़ी के कल्जीखाल ब्लाक में उपशिक्षा अधिकारी कार्यालय में तैनात है। निलंबित अवधि के लिए उसे एडी-बेसिक के पौड़ी कार्यालय से अटैच किया गया है। कुछ समय पहले कुछ शिक्षक और कार्मिकों ने चंद्रप्रकाश की शिकायत की थी। आरोप था कि वह शिक्षकों के सीसीएल, जीपीएफ के एडवांस और मेडिकल बिलों पर कार्यवाही के लिए सुविधा शुल्क के लिए लगातार दबाव बना रहा है। कुछ शिक्षकों से पैसे वसूले भी गए हैं। इन शिकायतों के आधार पर जांच में एक मेडिकल प्रतिपूर्ति के मामले में 40 हजार रुपये की घूस लेने की पुष्टि भी हुई।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page