बरसात में आपदा से क्षतिग्रस्त मोटर मार्ग को सही करे अधिकारी -मंत्री कैड़ा

ख़बर शेयर करें

धारी (प्रदीप कुमार )।
उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने लोक निर्माण विभाग (पी डब्लू डी ), पी एम ज़ी एस वाई ,पेयजल,सिंचाई, और स्थानीय प्रशासन के जनपद नैनीताल के अधिकारियों को कहा है कि आपदा से कई पी डब्लू डी व पी एम ज़ी एस वाई के मोटर मार्ग क्षतिग्रस्त हुए है, सिचाई नहर,पेयजल लाइन ध्वस्त हुई है, ग्रामीण क्षेत्र के आतंरिक मार्ग क्षतिग्रस्त हुए है ! जिस कार्य ग्रामीणों को परेशानियों का समाना करना पड़ रहा है! मंत्री ने कहा जिनका पुनर निर्माण किया जाना अति आवश्यक है! मंत्री कैड़ा ने सम्बंधित विभाग के अदिकारियों को आपदा मद से मोटर मार्गो, पेयजल लाइनों, सिचाई नहर, ग्रामीणों के आतंरिक मार्गो अन्य कार्यों को करने के निर्देश दिए है!
मंत्री कैड़ा ने कहा ग्रामीणों की हर समस्या का समाधान हो इस दिशा मे लगातार कार्य किया जा रहा है! हमारी सरकार की प्राथमिकता जनता की समस्याओं का समाधान करना है।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  समाजसेवी शीलू कुमार के कांग्रेस में शामिल होने के बाद समर्थकों में उत्साह,नैनीताल सीट पर बढ़ी राजनीतिक हलचल
Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page