भीमताल में पोषण पखवाड़े का आयोजन

ख़बर शेयर करें

भीमताल/ बुधवार को आंगनबाड़ी केंद्र वार्ड नंबर 6 में पोषण पखवाड़े का आयोजन किया गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य पोषण को बढ़ावा देना वह सरकार की एक अति महत्वपूर्ण मुहिम को आगे ले जाने के उद्देश्य से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।इस आयोजन में मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष सीमा टम्टा व नवनिर्वाचित पार्षद महोदय प्रकाश चंदोला ,सुश्री शिप्रा जोशी, उमेश पाठक, श्रीमती विमला आर्य ,श्री दीपक आर्य ,श्री शुभम नैनवाल आदि अतिथियों के साथ इस कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया ।उक्त कार्यक्रम में डॉक्टर शबाना के द्वारा पोषण विषय पर मुख्य रूप से चर्चा की गई साथ ही मुख्य अतिथि पालिका अध्यक्ष श्रीमती सीमा टम्टा जी के द्वारा बाल विवाह पोषण एवं पखवाड़े पर प्रकाश डाला गया तथा विभाग की और से किया जा रहे प्रयास की सरहाना भी की गई ।कार्यक्रम में मुख्य दिशा निर्देशन बाल विकास परियोजना अधिकारी डॉ रेनू मर्तोलिया का रहा साथ ही क्षेत्रीय सुपरवाइजर व भीमताल की सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने उक्त कार्यक्रम को बेहद सफल रूप से आयोजित करने में अहम भूमिका निभाई ।कार्यक्रम में गोद भराई के साथ पानी की स्वच्छता व हाथों की शरीर की सफाई के बारे में आंगनबाड़ी केंद्र के छोटे बच्चों के द्वारा बहुत ही सराहनीय रूप से प्रस्तुतीकरण भी दिया गया। बाल विकास परियोजना भीमताल के द्वारा उक्त कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम पहुंचे भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री फणींद्रनाथ शर्मा का युवा मोर्चा अध्यक्ष धीरज तिवारी ने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर किया भव्य स्वागत
Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page