ग्राफिक एरा भीमताल के एनएसएस स्वयंसेवक आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण के लिए चयनित

ख़बर शेयर करें

राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई, ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, भीमताल के आठ स्वयंसेवक उत्तराखंड के 15वीं बटालियन, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF), गदरपुर में आयोजित विशेष आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेने के लिए चयनित हुए हैं। यह प्रशिक्षण 25 अक्टूबर 2025 से 1 नवम्बर 2025 तक आयोजित किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  रामगढ़ में अराजकतत्वों ने पॉइजन डालकर मार डालीं दो हजार मछलियां

यह प्रशिक्षण कार्यक्रम युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य युवाओं को प्राकृतिक एवं मानवीय आपदाओं से निपटने के लिए आवश्यक ज्ञान और कौशल प्रदान करना है।

यह भी पढ़ें 👉  रामगढ़ में महाकालेश्वर टैक्सी कल्याणकारी समिति का उद्घाटन

चयनित स्वयंसेवकों में यशवर्धन सिंह रावत (बीबीए प्रथम वर्ष), दिव्यांशु बोरा (बीकॉम प्रथम वर्ष), दीपेश जोशी (बीकॉम प्रथम वर्ष), अंतरिक्ष कुमार (बीबीए प्रथम वर्ष), रुद्रांश सिंह बिष्ट (बीबीए प्रथम वर्ष), विवेक कुमार (बीबीए प्रथम वर्ष), विवेक पांडे (बीबीए प्रथम वर्ष) और रोहित सिंह बिष्ट (बीबीए प्रथम वर्ष) शामिल हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Independence Day Celebrated with Patriotic Fervour at Sainik School Ghorakhal

विश्वविद्यालय के एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी एवं निदेशक ने चयनित स्वयंसेवकों को बधाई दी और आशा व्यक्त की कि वे इस प्रशिक्षण से अर्जित ज्ञान एवं कौशल का प्रयोग समाज सेवा एवं आपदा प्रबंधन कार्यों में करेंगे।

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page