ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, भीमताल में उत्साहपूर्वक मनाया गया एनएसएस दिवस

ख़बर शेयर करें

ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी की एनएसएस इकाई ने एनएसएस दिवस को बड़े उत्साह और जोश के साथ मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई, जिसे विश्वविद्यालय के माननीय निदेशक कर्नल ए.के. नायर (सेवानिवृत्त), डॉ संदीप बुधानी, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अमित मित्तल तथा डॉ. संतोशी सेन गुप्ता ने संयुक्त रूप से संपन्न किया।

यह भी पढ़ें 👉  राज्य स्तरीय खेलों में आरुषि नेगी ने जीता स्वर्ण पदकअंडर-17 बालिका वर्ग की 400 मीटर दौड़ में हासिल किया पहला स्थान

सांस्कृतिक कार्यक्रम का आगाज़ स्वयंसेविका द्वारा प्रस्तुत मनमोहक कृष्ण वंदना से हुआ। इसके बाद इकाई के स्वयंसेवकों ने एनएसएस गीत प्रस्तुत कर सभी को एकता और सेवा की भावना से ओतप्रोत कर दिया। इस अवसर पर एक स्वयंसेवक ने एनएसएस स्वयंसेवक होने के अनुभवो को साझा करते हुए एक मार्मिक कविता का वाचन किया, जिसने सभी का हृदय स्पर्श कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय राय ने किए कैंची धाम के दर्शन

मंच पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की श्रृंखला ने दर्शकों का मन मोह लिया। विभिन्न समूह नृत्यों के माध्यम से स्वयंसेवकों ने भारत की विविध संस्कृति—कुमाऊनी, गुजराती, पंजाबी और दक्षिण भारतीय परंपराओं—का शानदार प्रदर्शन किया। इसी श्रृंखला के अनुषंग में प्रस्तुत नाटक (स्किट) ने स्वयंसेवकों की महत्वपूर्ण भूमिका को प्रभावी ढंग से समाज सेवा में प्रदर्शित किया।

यह भी पढ़ें 👉  भवाली में भ्रष्टाचार के खिलाफ जनजागरूकता अभियान को प्रभावी बनाने पर जोर

कार्यक्रम का समापन नवीन स्वयंसेवकों को नई जिम्मेदारियाँ सौंपने और पुरस्कार वितरण के साथ हुआ। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वयंसेवकों को सम्मानित भी किया गया।

इस भव्य आयोजन ने न केवल भारत की सांस्कृतिक विविधता को उजागर किया, बल्कि एनएसएस के मूल मंत्र “स्वयं से पहले आप” को भी सार्थक रूप से अभिव्यक्त किया।

Join WhatsApp Group
Ad Ad

You cannot copy content of this page