अब कैंची में पूर्व प्रधान की पत्नी को बैल ने किया चोटिल

ख़बर शेयर करें

भवाली। गुलदार बाघ के वाद आवारा मवेशी लोगो के जानी दुश्मन बनते जा रहे है। मंगलवार को घोड़ाखाल धुलई ग्रामसभा में मोहन राम की पत्नी का आवारा बैल ने हाथ तोड़ दिया था। बुधवार शाम कैंची मन्दिर में बाबा के दर्शनों को जा रही पूर्व प्रधान दिनेश तिवारी की पत्नी पर आवारा बैल ने हमला कर दिया, जिससे उनकी पत्नी चोटिल हो गई। आनन फानन में उन्हें स्वास्थ्य केंद्र लेजाया गया। जहां से उपचार के बाद उन्हें घर लाये। पूर्व प्रधान दिनेश तिवारी, ग्राम प्रधान पंकज निगलटिया, वरिष्ठ व्यापारी भुवन तिवारी, पवन कुमार ने बताया कि कैची धाम में देश विदेश से हर दिन हजारों श्रद्धालु दर्शन को पहुँच रहे है। कई बार बैल को भगाने की कोशिश की गई। लेकिन फिर वापस मंदिर गेट के आस पास घूम रहा है। कई बार श्रद्धालुओं पर भी हमला किया है। उन्होंने कहा कि जल्द सम्बंधित विभाग बैल को पकड़े। जिससे किसी बड़ी दुर्घटना से बचा जा सके। कहा अगर जल्द बैल को नही पकड़ा गया तो धरना प्रदर्शन को बाध्य होना पड़ेगा।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग: भवाली के समाजसेवी शीलू कुमार ने थामा कांग्रेस का हाथ, नैनीताल विधानसभा सीट पर बढ़ी सियासी हलचल
Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page