अब घर के आंगन से बच्चे को उठा ले गया बाघ

ख़बर शेयर करें

देहरादून। देहरादून के थाना राजपुर क्षेत्र अंतर्गत सिंगली गांव में बाघ एक 04 वर्षीय बालक को उठा कर ले गया। एसएसपी देहरादून अजय सिंह ने तत्काल सभी पुलिस अधिकारियों व थाना प्रभारियों के साथ लगातार कांबिंग कर बालक को तलाशने के दिए निर्देश जारी कर दिये। जिसके तहत पूरी रात कांबिंग जारी रहीं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार देर रात पुलिस को सूचना मिली की थाना राजपुर क्षेत्र अंतर्गत अभिमन्यु क्रिकेट अकादमी से थोड़ा आगे सिंगली गांव में आयांश पुत्र अरुण सिंह निवासी ग्राम सिंगली उम्र 4 वर्ष को उनके घर के आंगन से बाघ उठाकर ले गया है। सूचना की गंभीरता व संवेदनशीलता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अजय सिंह द्वारा तत्काल सभी सिटी के थाना प्रभारी, सीओ को बुला कर एसपी क्राइम के नेतृत्व में कांबिंग के लिए लगाया है, पुलिस द्वारा बालक की तलाश हेतु जंगल व आसपास के इलाके में लगातार कांबिंग की गई ।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page